हरिद्वार, मार्च 15 -- पौराणिक देवभूमि सोसाइटी लालढांग की ओर से फूल संग्रांद के अवसर पर लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने उत्तराखंड की संस्कृति को समर्पित लोकगीत और लोकनृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान लालढांग सुनील बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति हमारी धरोहर है, जिसे बचाना बेहद जरूरी है। आज समाज में पश्चिमी सभ्यता का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है, जिससे युवा वर्ग की दिशा और दशा प्रभावित हो रही है। ऐसे में हमें अपनी संस्कृति की ओर लौटने और उसे आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज, संस्कार और संस्कृति से जोड़ने का काम करते हैं।कार्यक्रम में कलाकारों ने उत्तराखंड के पारंपरि...