हाजीपुर, अप्रैल 15 -- हाजीपुर,नगर संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी कला पश्चिमी गांव में मंगलवार की देर शाम करीब 5 बजे अपने घर पर फूल में सिंचाई करने के दौरान करंट लगने से एक बैंक कर्मी की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों एवं आसपास के लोगों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना सदर थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक बैंककर्मी स्थानीय थाना क्षेत्र के दिग्घी कला पश्चिमी गांव निवासी राम इकबाल राम के 45 वर्ष से पुत्र प्रेम कुमार था। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रेम कुमार अपने घर पर बुधवार की शाम फूल में पानी से सिंचाई कर रहे थे। बताया गया कि उक्त स्थल से एक बिजली का तार गुजरा हुआ था। जो तार बीच में कटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.