मथुरा, अगस्त 3 -- डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के 92वें दीक्षांत समारोह में आरसीए महाविद्यालय की एमए संस्कृत उत्तरार्द्ध की छात्रा प्रिया ने दो स्वर्ण पदक हासिल कर महाविद्यालय और जिले का गौरव बढ़ाया है। प्रिया को एमए संस्कृत-2026 की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर धूर्जटी प्रसाद बागची (स्वर्ण) पदक तथा विश्वविद्यालय की आवासीय इकाइयों एवं संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित एमए (संस्कृत)-2026 में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर महंत उद्धवपुरी संस्कृताचार्य (स्वर्ण) पदक से सम्मानित किया गया। प्रिया मथुरा निवासी तेजप्रकाश एवं डॉली की पुत्री हैं। इस उपलब्धि पर संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो. अर्चना पाल ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- आरसी कॉलेज की छात्राओं ने जीते स्वर्ण व रजत पदक प्राचार्या प्रो. अंज...