आजमगढ़, अप्रैल 8 -- मार्टीनगंज, हिन्दुस्तान संवाद। दीदारगंज थाना क्षेत्र के पल्थी बाजार में मंगलवार की सुबह फूल तोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। गालीगलौज के बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे से मारपीट होने लगी। एक पक्ष ने चाकू से हमला कर युवती को घायल कर दिया। दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दीदारगंज थाना क्षेत्र के पल्थी गांव निवासी 20 वर्षीय भूमि तिवारी पुत्री शिवपूजन तिवारी और 22 वर्षीय स्नेहा पुत्री कमलेश का घर आस-पास है। दोनों के घर के पास फूल लगे हैं। भूमि तिवारी ने फूल तोड़ लिया। जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों के लोग फूल को अपना बता रहे थे। दोनों पक्षों में गालीगलौज शुरू हो गई। लाठी-डंडे चलने लगे। एक पक्ष के लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से भूमि तिवारी घायल हो गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.