बलिया, जून 23 -- गड़वार, हिन्दुस्तान संवाद। फूल तोड़ने के दौरान करंट की चपेट में आकर मंगलवार को वृद्ध की मौत हो गयी। हादसे के बाद गांव-घर में मातम पसर गया। पुलिस ने मृतक के पुत्र ने गांव के ही एक व्यक्ति पर तार से की गयी घेराबंदी में करंट प्रवाहित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।स्थानीय थाना क्षेत्र के बलेसरा निवासी 65 वर्षीय जितेंद्र सिंह उर्फ जेडी सिंह मंगलवार सुबह करीब पांच बजे घर से फूल तोड़ने निकले थे। ग्रामीणों के अनुसार वह गांव के पास एक तालाब के किनारे लगे पौधों से फूल तोड़ रहे थे। इसी बीच वह करंट की जद में आ गये तथा उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में लोग जुट गये तथा घटना से पुलिस को अवगत कराया गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के ल...