फूल तोड़ने में महिला को रसेल वाइपर सांप ने डसा
गढ़वा, जून 26 -- गढ़वा। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के अमहर पंचायत के मधुरी गांव में शुक्रवार की सुबह शाहबान अंसारी की 25 वर्षीय पत्नी रुखसाना खातून को जहरीले सांप ने डंस लिया। परिजनों के अनुसार, रुखसाना खातून सुबह मुहर्रम के मौके पर ताजिया सजाने के लिए घर के बाहर फूल तोड़ने गई थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे सांप ने उसके बाएं पैर में डस लिया। घटना के तुरंत बाद महिला के बाएं पैर में तेज दर्द होने लगा और सूजन बढ़ने लगी। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए विशुनपुरा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार किया और बेहतर इलाज के लिए तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल महिला का सदर अस्पताल में इलाज जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.