गोपालगंज, अप्रैल 8 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के माघी निमुईयां गांव में फूल तोड़ने के विवाद को लेकर हुई मारपीट में जख्मी एक अधेड़ की मौत इलाज के दौरान मंगलवार की रात सीवान के निजी क्लीनिक में हो गई। मृतक स्व. जाटू यादव के 55 वर्षीय पुत्र बोनी यादव थे। मौत के बाद मांझागढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह बोनी यादव के घर के बच्चे पड़ोसी कोपिल यादव के घर के सामने लगे पौधे से फूल तोड़ लिए थे। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच मारपीट हुई थी। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने बोनी यादव, उनके भाई आदलत यादव और राहुल यादव पर लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.