फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल की व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगा आंदोलन : राजू पुजहर
दुमका, मई 20 -- जामा, प्रतिनिधि। सामाजिक कार्यकर्ता सह मुखिया राजू पुजहर ने बुधवार को जिले के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में दवा, वैक्सीन और जांच की समुचित व्यवस्था नहीं है तथा मामूली स्थिति में भी मरीजों को बाहर रेफर कर दिया जाता है। राजू पुजहर ने कहा कि गरीब मरीजों को बाहर से दवा और जांच कराने के लिए मजबूर होना पड़ता है। उन्होंने अस्पताल में दवा, वैक्सीन और जांच उपकरणों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर पिंकी गुप्ता, उज्जवल सेन, नीलम देवी, सीता देवी एवं सुमन देवी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.