दुमका, अप्रैल 25 -- दुमका, प्रतिनिधि।फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज दुमका का नाम बदलकर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज करने के फैसले के खिलाफ छात्र समन्वय समिति ने कड़ा विरोध जताया है। समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गजेंद्र कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की। छात्र समन्वय समिति ने कहा कि फूलो-झानो मुर्मू मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज करना एक बेहद चिंताजनक और अस्वीकार्य फैसला है। समिति ने स्पष्ट किया कि मेडिकल कॉलेज का नाम बदलना कोई मजबूरी नहीं, बल्कि एक नीतिगत निर्णय होता है, जो सीधे राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है। नेशनल मेडिकल कमीशन केवल मान्यता और मानकों की बात करती है, नाम बदलने का निर्देश नहीं देती। फिर सवाल उठता है कि आखिर किस दबाव या सोच के तहत यह फैसला लिया गया छात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.