फूलो झानो आशीर्वाद अभियान की महिला लाभुकों का 6 दिवसीय किराना दुकान प्रबंधन प्रशिक्षण संपन्न
चतरा, जून 3 -- चतरा, संवाददाता। महिलाओं को सम्मानजनक एवं स्थायी आजीविका से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित 6 दिवसीय आवासीय किराना दुकान प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में फूलो झानो आशीर्वाद अभियान से जुड़ी 15 महिला लाभुकों ने सहभागिता कर व्यवसाय प्रबंधन से संबंधित व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्राप्त की।
महिलाओं का प्रशिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य लाभुकों को किराना व्यवसाय की स्थापना, संचालन, वित्तीय प्रबंधन, ग्राहक व्यवहार, स्टॉक प्रबंधन तथा उद्यमिता विकास से संबंधित आवश्यक ज्ञान एवं कौशल प्रदान करना था।
संवाद स्थापित प्रशिक्षण के समापन अवसर पर जिला स्तरीय टीम द्वारा प्रतिभागियों से संवाद स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं, संभावनाओं एवं चुनौतियों की जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.