एटा, मार्च 15 -- फूलों की होली खेल चित्रांश समाज ने दिया एकता का संदेश एटा, रविवार को जिला चिगगुप्त कल्याण समिति ने ठंडी सडक स्थित ग्रीन गार्डन मैरिज होम में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजे झांकी मंडल के कलाकारों के साथ समाज के महिला-पुरुषों ने जमकर फूलों की होली खेलते हुए एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की शुरूआत भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुति दे रहे राधा-कृष्ण के स्वरूपों में सजे झांकी मंडल के कलाकारों के साथ चित्रांश समाज के लोगों ने दूसरे पर पुष्पवर्षा करने के साथ चंदन का तिलक लगाया। इस दौरान कवि डॉ. राकेश सक्सेना, ने सामाजिक चेतना पर काव्यपाठ प्रस्तुत किया। मुकुल कुलश्रेष्ठ न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.