रामपुर, अप्रैल 12 -- गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से बैसाखी पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को धूमधाम के साथ भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। जिसका लोगो ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और जलपान कराया। नगर कीर्तन के बाद गुरुद्वारे में निशान साहिब को चोला चढ़ाया गया। सिविल लाइंस स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सुबह से ही लोग पहुंचने शुरू हो गए। सभी ने बारी-बारी से माथा टेका। इसके बाद सुबह पंच प्यारे की अगुवाई में गुरुद्वारे से नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें फूलों से सजी गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी थी, जिधर से पालकी गुजरती लोग माथा टेककर आशीर्वाद लेते। पंच प्यारे के आगे मार्ग पर झाडू से सफाई करते हुए सिख समाज के लोग चल रहे थे। नगर कीर्तन में रागी जत्थे शबद-कीर्तन और गुरुवाणी का गायन कर रहे थे। महिलाओं का जत्था भी शबद-कीर्तन करते हुए चल रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.