मुरादाबाद, फरवरी 23 -- बिलारी के उमरा गोपालपुर की पहचान अब फूलों की खेती वाले गांव के रूप में हो रही है। 50 से 60 महिलाओं को काम के मौके मिल रहे हैं और रोजाना 15 से 20 कुंतल गेंदा, गुलदावरी और गुलाब के फूल बाजार पहुंच रहा है। फागुन के महीने में फूलों से गांव का कोना-कोना महक रहा है। चार महिला समूहों को रोजगार मिला हुआ है। स्वत: रोजगार विभाग की ओर से इस कार्य में जुटी सदस्यों का विभाग की ओर से दिया जा रहा संरक्षण सकारात्मक असर दिखा रहा है। कभी अनुभव हासिल करने के लिए शुरू की गई पहल यहां मुहिम के रूप में दिख रही है। चालू सीजन में 130 बीघा भूमि पर फूलों की खेती हुई है। जहां औसतन 15 से 20 कुंतल फूल का कारोबार हो रहा है। थोक में 10 से 15 रुपये गेंदा और 30 रुपए की दर से गुलदावरी की बिक्री हो रही है। गुलाब की खेती कम है, अगर शुरुआत हो गई है। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.