सहारनपुर, मार्च 3 -- सहारनपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और सौहार्दपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूलों से होली खेलकर आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया तथा सभी से सौहार्दपूर्वक होली मनाने का आह्वान किया। पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने कहा कि होली का पर्व हमें हमारे संविधान की तरह एकता और भाईचारे का संदेश देता है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने कहा कि आज देश में कुछ ऐसी शक्तियां सक्रिय हैं जो जाति और धर्म के नाम पर नागरिकों को लड़ाने का प्रयास कर रही हैं। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौरव वर्मा ने कहा कि होली के रंगों को पर्यावरण के नाम पर बदनाम किया जाता है, जबकि यही रंग हमें एकता का संदेश देते हैं। पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, जिला उपाध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.