बिजनौर, मार्च 1 -- महिला प्रेम मंडल की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल और पुष्प की वर्षा करके होली खेली। टीचर कॉलोनी स्थित सत्संग भवन में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। उसके बाद महिलाओं ने ढोलक की थाप पर जमकर नृत्य किया और रंग गुलाल और पुष्प वर्षा कर एक दूसरे को रंगों से सराबोर किया। होली मिलन में होली क्वीन का चुनाव किया गया। जिसमें रश्मि चौहान को होली क्वीन चुना गया। उनको पुरस्कार देकर और ताज पहनकर सम्मानित किया गया। होली मिलन कार्यक्रम में उमा रानी, सुधा ठाकुर, नीलम सक्सेना, नीतू दीक्षित, शशि श्वेता, सुमन चौहान, कुंती देवी, हेमलता, अर्चना, रश्मि, वर्षा रानी, शोभा, नीलू, सुमित्रा, संगीता, जयमाला, प्रभा आदि शामिल रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.