एटा, मार्च 9 -- रविवार को रंग पंचमी पर शहर के ठंडी सड़क स्थित ग्रीन गार्डन मैरिज होम में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें सदर विधायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं क्षेत्रीय जनता के साथ जमकर अबीर गुलाल और फूलों की होली होली खेली। इसके साथ ही सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूरा परिसर होली है के जयघोष से गुंजायमान रहा। होली मिलन समारोह में राधा-कृष्ण के मनमोहक स्वरूपों में सजे झांकी कलाकारों ने ब्रज की लठमार और फूलों वाली होली का जीवंत प्रदर्शन किया, जिस पर उपस्थित जनसमूह ने जमकर फूलों की बारिश की। भक्ति गीतों और होली के पारंपारिक तरानों पर लोग झूमते नजर आए। इस दौरान मंच से सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने भाजपा पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और शहर के गणमान्य समाजसेवियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। विधायक ने स्वयं जनता के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.