आगरा, जून 1 -- श्रीहरि के प्रिय पुरुषोत्तम मास में मनोरथ आयोजन के तहत आज यमुना किनारा स्थित प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में रथयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। पान का जोड़ा, बूंदी और हरी मूंग का विशेष भोग लगाया गया। भजन कीर्तन में भक्तों ने श्रद्धा भक्ति के साथ आनंद लिया। मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके पश्चात विधि-विधान से भगवान की आरती कर रथयात्रा का शुभारंभ किया गया। रथ को आकर्षक बेला व मोगरा के पुष्पों से सजाया गया। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लिया। हर तरफ भगवान जगन्नाथ और राधा-कृष्ण के जयकारे गूंज रहे थे। भगवान के दर्शन पाने को हर भक्त लालायित था। संध्या आरती में सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। आरती मंदिर के महन्त नन्दन श्रोत्रिय...