फूलों की 101 माला से बाबा गरीबनाथ का हुआ महाशृंगार
मुजफ्फरपुर, अगस्त 6 -- मुजफ्फरपुर। बाबा गरीबनाथ मंदिर में गुरुवार की सुबह बाबा गरीबनाथ का विभिन्न फूलों की 101 माला से महाशृंगार किया गया। मंदिर के पुजारी बच्चा पाठक ने बताया कि बाबा को दूध, दही, शहद, शक्कर, अबीर, भस्म, जनेऊ आदि अर्पित किए गए। बताया कि रजनीगंधा, बेलपत्र, भांग के पत्तों, धतूर, जूही, गेंदा सहित विभिन्न फूलों की माला व फूलों से बाबा का महाशृंगार किया गया। आरती के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बाबा के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो रहा था। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: बेला-चमेली के पुष्पों से महादेव का किया गया श्रृंगार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.