शामली, मार्च 1 -- अखिल भारतीय अग्रवाल समाज द्वारा शनिवार देर शाम महाराजा अग्रसेन बारात घर में पारिवारिक होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के अग्रबंधुओं, मातृशक्ति, युवाओं एवं बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। प्राकृतिक रंगों एवं पुष्प वर्षा के साथ पूरा वातावरण प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग में रंग गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ हुआ। इसके बाद कहना राधे रानी, आज बिरज में होली रे रसिया एवं रंग बरसे भीगे चुनर वाली जैसे होली गीतों पर उपस्थित जनसमूह झूम उठा। समारोह में राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी तथा हनुमान जी की भव्य झांकी का प्रस्तुतीकरण किया गया। भजन प्रस्तुति में सौरभ वर्मा एवं संजय गोयल ने मधुर भजनों से समां बांध दिया। फूलों की होली कार्यक्रम का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.