महोबा, मार्च 9 -- चरखारी, संवाददाता। गुमान बिहारी मंदिर में रंग पंचमी पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कानपुर से आए कलाकारों ने फिल्मी गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी गई। रंग पंचमी पर नगर के गुमान बिहारी मंदिर में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। विधायक चरखारी बृजभूषण राजपूत कलाकारों के साथ झूमते नजर आए। बुंदेली विधा पर कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति की गई। इस मौके पर पूर्व फौजी कुलदीप भटनागर, उदित राजपूत, सामंत राजपूत,रोहित कटियार, प्रबल श्रीवास्तव, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।होली मिलन समारोह में अबीर गुलाल से हुआ तिलकचरखारी। अखिल भारतीय यादव महासभा के तत्वाधान में सहस्त्र श्री गोवर्धन नाथ जू मेला में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। अधिवक्ता महेंद्र सिंह यादव ने दीप प्रज्जवलित कार्यक्रम की शुरुआत कराई गई। दीक्षा कुमारी और प्रती...