प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 16 -- सांगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बाबा घुइसरनाथधाम में आयोजित तीन दिवसीय 31वें तीन दिवसीय राष्ट्रीय एकता महोत्सव में रविवार की रात मथुरा के कलाकारों के साथ मुंबई के हास्य कलाकार प्रताप फौजदार ने अपनी प्रतिभा से महोत्सव में रंग भरा। हास्य कलाकार प्रताप फौजदार ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को खूब हंसाया। इसके बाद मथुरा से आई वंदनाश्री दल की टीम के कलाकारों ने मयूर नृत्य, शिव तांडव के साथ फूलों की होली की अद्भुत प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। दिल्ली से आए कलाकारों ने लेजर शो से महोत्सव में आए दर्शकों को चकाचौंध कर दिया। संचालन राजेन्द्र विश्वकर्मा हरिहर व संयोजन शील द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम के बाद सांसद प्रमोद तिवारी और विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कलाकारों को सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.