रुडकी, मार्च 8 -- रविवार को शहर में रंग पंचमी और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का संगम देखने को मिला। क्षेत्र की महिलाओं ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर न केवल परंपराओं को जीवंत किया, बल्कि फूलों की होली खेलकर सामाजिक समरसता की नई मिसाल भी पेश की। सिविल लाइंस स्थित शिवमंदिर में कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक गीतों और भजनों के साथ हुआ। इस दौरान महिलाओं ने गुलाल के स्थान पर फूलों की पंखुड़ियों का उपयोग किया। उपस्थित महिलाओं ने कहा कि इस तरह के सामूहिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता को मजबूती मिलती है। उत्सव के बीच महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग पंचमी के साथ-साथ महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह को रंग पंचमी रूप में मनाने का संदेश भी प्रसारित किया गया। वक्ताओं ने अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने और उसे ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.