रुडकी, मार्च 3 -- रुड़की। रूप चंद शर्मा एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से संचालित बिशंभर सहाय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के प्रांगण में मंगलवार को फूलों की होली मनाई गई। सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने होली पर प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया। संस्थान के सचिव चंद्र भूषण शर्मा ने कहा कि होली का पर्व जीवन में नई ऊर्जा और उमंग का संचार करता है। फूलों की होली की परंपरा अत्यंत प्राचीन और सात्विक है। संस्थान का उद्देश्य एक ऐसा पारिवारिक वातावरण तैयार करना है, जहां प्रत्येक शिक्षक और कर्मचारी स्वयं को सुरक्षित और सम्मानित महसूस करें। मैनेजिंग डायरेक्टर गौरव भूषण शर्मा, एकेडमिक डीन दिवाकर जैन, प्राचार्य शाहजेब आलम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.