मधुबनी, मार्च 5 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। शहर के तिलक चौक स्थित श्रीगोकुल वली मंदिर प्रागंण में दस दिवसीय श्रीसीताराम हवनात्मक महायज्ञ सह श्री राम चरित मानस कथा धूमधाम और भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ। मंदिर के मंहथ बाबा विमल शरण दास जी ने कहा कि दस दिनों तक सुबह में विविध कार्यक्रम यज्ञ स्थल पर पूजा, हवन साधु- संतों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण और शाम में श्रीअयोध्या धाम वासी परम पूज्य श्रीराम दास जी महाराज के मुखारविंद से श्रीराम कथा की अमृत वर्षा होती रहीं। प्रखर वक्ता श्रीराम दास जी महाराज ने दस दिनों तक भगवान श्रीराम जी के जन्मोत्सव से लेकर शिक्षा- दीक्षा, मिथिला में माता सीता से विवाह उत्सव, चौदह वर्षों का वनवास, सीताहरण, महराज सुग्रीव से दोस्ती, भगवान हनुमान जी द्वारा लंका जाकर सीता जी से मिलना, लंका दहन, रावण वध और अयोध्या में भगवान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.