बरेली, दिसम्बर 9 -- फतेहगंज पूर्वी। स्टेशन रोड स्थित शिव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन महामंडलेश्वर शिवानंद महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा हर संकट से बचाती है, क्योंकि इसके सुनने और पाठ करने मात्र से ही मन की शुद्धि हो जाती है,कलियुग के दोष दूर होते हैं और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है।हर व्यक्ति को जीवन में एक बार नहीं,बार-बार श्रीमद्भागवत कथा अवश्य सुननी चाहिए। भागवत कथा के अंतिम दिन सुदामा,श्रीकृष्ण के सुंदर चरित्र के वर्णन के साथ फूलों की होली के साथ कथा को विश्राम दिया गया। मुख्य यजमान मनदीप मिश्रा,शिवओम मिश्रा,ईशचंद्र मिश्रा,विनोद मिश्रा,चैयरमेन संजय पाठक, मयंक त्रिवेदी,प्रमोद राठौर,आकाश अग्रवाल, पवनराज मिश्रा, योगेंद्र मिश्रा,संदीप मिश्रा ने व्यास पीठ की आरती की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.