रामपुर, मार्च 1 -- रुस्तम नगर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सरस्वती विद्या मंदिर और डॉ. दीपचंद मौर्य सरस्वती शिशु मंदिर में शनिवार को होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होली अवकाश से पूर्व आयोजित नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक-दूसरे को फूलों और गुलाल से सराबोर कर दिया।कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य पंडित विनोद कुमार मिश्रा ने बच्चों को होली के पौराणिक और धार्मिक महत्व के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर सुमित कुमार सैनी, प्रिंस सैनी, अंकित वर्मा, कार्यालय प्रमुख नरोत्तम मौर्य, ब्रजकिशोर मौर्य, धर्मेंद्र कुमार, उमेश कुमार, संजय सिंह, गौरव सिंह सहित अन्य शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...