महाराजगंज, मार्च 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बृजमनगंज क्षेत्र के विशुनपुर गांव में समाजसेवी डॉ. निशांत त्रिपाठी के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में लोकसंस्कृति की झलक भी देखने को मिली। बिरहा गायकों ने अपने गीतों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। बिरहा की धुन पर लोग देर तक झूमते हुए एक दूसरे पर फूलों से होली खेले। इस मौके पर धनंजय मणि त्रिपाठी, भीम मणि त्रिपाठी, विनीत त्रिपाठी, भूपेश पांडे, संतोष पांडे, अरविंद दुबे, घनश्याम यादव, कुंज बिहारी निषाद, अखिलेश त्रिपाठी, गोविंद मौर्य और लक्ष्मीकांत त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.