संवाददाता, अगस्त 20 -- यूपी के बुलंदशहर के साल 2022 में गणेश चतुर्थी महोत्सव में पुष्प वर्षा के लिए बुकिंग के बाद भी हेलीकॉप्टर न देने के मामले में उपभोक्ता आयोग ने सेवा प्रदाता कंपनी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही आदेश दिए हैं कि 45 दिन के अंदर भुगतान न करने की स्थिति में कंपनी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। नगर के मोहल्ला देवीपुरा निवासी विवेक कुमार ने बताया कि 2022 में गणेश चतुर्थी महोत्सव का आयोजन किया गया था। आयोजन से पहले महोत्सव में एक घंटे तक हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराने की योजना तैयार की गई थी।बुकिंग के बावजूद हेलीकॉप्टर नहीं देने पर 10 लाख का जुर्माना इसके लिए अलीगढ़ की पायनियर फ्लाइंग एकेडमी के अधिकारियों से वार्ता के बाद नौ सितंबर 2022 को एक घंटे तक हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने के लिए 75 हजार रुपये में व...