औरैया, दिसम्बर 10 -- नगर स्थित आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में चल रहे सूफी संत हाफिजे बुखारी ख्वाजा अब्दुस्समद चिश्ती के 124वें उर्स मुबारक में मंगलवार देर रात तक अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ता रहा। प्रदेश ही नहीं, अन्य राज्यों से आए हजारों जायरीन दरगाह पहुंचे और गागर व फूलों की चादर चढ़ाकर अपनी मन्नतें मांगी। देर रात तक दरगाह परिसर में फातिहा, दुआ और आस्था की आवाजें गूंजती रहीं। उर्स के तीसरे दिन की शुरुआत फज्र की नमाज के बाद कुरानख्वानी से हुई। सुबह साढ़े आठ बजे महफिले मसाइले शरिया का आगाज हुआ, जिसमें दूर-दराज से आए मुरीदों ने शेखुल हदीस मुफ्ती अनफासुल हसन चिश्ती से दीनी मसलों की जानकारी ली। इसके बाद ख्वाजा बन्दा नवाज़ सैयद शाह मिसबाहुल हसन चिश्ती के संदल शरीफ, सैयद अकबरुल मशाइख के कुल शरीफ की महफिल और फातिहा अदा की गई। ज़ुहर की नमाज के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.