नई दिल्ली, जून 1 -- रंग-बिरंगे फूलों की दुनिया का अद्भुत द्वार आज यानि 1 जून 2026 से खुल चुका है। यूनेस्को की विश्व धरोहर की लिस्ट में शामिल ये अद्भुत जगह अपने सुरम्य नजारों, रंग-बिरंगे फूलों और अपनी लंबी ट्रैकिंग के लिए जानी जाती है। दुनियाभर से टूरिस्ट इस फ्लावर्स ऑफ वैली को देखने के लिए 16-17 किमी लंबा ट्रैक चलकर पहुंचते हैं। बारिश का मौसम शुरू होने के साथ ही यहां पर 20 से भी ज्यादा वैराइटी के फूल खिलना शुरू हो जाते हैं। इन फूलों को एक साथ खिला हुआ देखना किसी जन्नत का एहसास देता है। वन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इस साल वैली ऑफ फ्लावर नेशनल पार्क में काफी ज्यादा मात्रा में फूल खिले हैं। जो टूरिस्ट को काफी अट्रैक्ट कर रहे हैं। तो अगर आप सुंदर नजारे को देखना चाहते हैं तो इस नेशनल पार्क को देखने के लिए रजिस्ट्रेशन, परमिट से ले...