संतकबीरनगर, दिसम्बर 20 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में शादी व्याह का मौसम हो या फिर मंदिरों पूजा पाठ हर जगह फूल की ही जरूरत होती है। यही फूल अब स्थानीय किसानों की आय को बढ़ा रहे हैं। फूलों की खेती अब स्थानीय किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। उद्यान विभाग से किसानों को तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ बीज मुहैया कराया जा रहा है और किसान इसकी खेती में भी रुचि ले रहे हैं। देईसांड़ के निकट इटौवा के रहने वाले अनूप मिश्र फूलों की खेती कर लाखों रुपए कमा रहे हैं। पहले उन्होंने एक बीघा खेत से गेंदा फूल की खेती शुरू की थी। खेती में बेहतर आय हुई तो रकबा भी बढ़ा दिया है। वर्तमान में आठ बीघा में गेंदा की खेती कर रहे हैं। विभाग से उन्हें खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर बाजार उपलब्ध होने की वजह से किसान को भी भागदौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.