गढ़वा, फरवरी 21 -- रमना, प्रतिनिधि। भारतीय स्टेट बैंक की ओर से संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के तत्वावधान में मड़वनिया पंचायत सचिवालय के प्रांगण में फूलों की खेती के लिए आयोजित दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन सीओ सह बीडीओ विकास पांडेय, मड़वनिया मुखिया स्वीटी वर्मा और रमना मुखिया प्रतिनिधि विरेंची पासवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उक्त अवसर पर बीडीओ ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को फूलों की खेती का प्रशिक्षण देना आरसेटी की सराहनीय पहल है। महिलाएं फूलों की खेती कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि आवश्यकता के अनुरूप उत्पादन नहीं होने के कारण आज दूसरे शहरों से फूलों का आयात किया जा रहा है। ऐसे में यदि स्थानीय स्तर पर खेती होती है तो फूलों की मांग की पूर्ति के साथ-साथ ग्रामीण महिलाओं को रोजगार भी उपल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.