रांची, जुलाई 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में शनिवार को प्रसार शिक्षा परिषद की 40वीं बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- नवोन्मेषी शोध से बनाएं अपनी पहचान: डॉ. दुबेकृषि उद्योग की संभावनाएं कुलपति डॉ. एससी दुबे ने कहा कि झारखंड में पुष्प उत्पादन और इससे जुड़े कृषि उद्योगों की अपार संभावनाएं हैं। राज्य की जलवायु और मिट्टी सालभर फूलों की खेती के लिए पूरी तरह अनुकूल है। यहां बाढ़ और जलजमाव जैसी आपदाएं न होने के कारण यह क्षेत्र किसानों के लिए बेहद लाभकारी विकल्प साबित हो सकता है। कुलपति ने कहा कि कोलकाता जैसे बड़े बाजार की निकटता झारखंड के किसानों के लिए एक बेहतरीन अवसर है। कृषि उत्पादों के बेहतर विपणन (मार्केटिंग) के लिए भंडारण, प्रशीतन (कोल्ड स्टोरेज), बाय-बैक व्यवस्था और परिवहन सुविधाओं को मजबूत करना होगा। उन्ह...