नई दिल्ली, मार्च 7 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली की आर्ट मैग्नम गैलरी में दिवंगत कलाकार मोना बेंद्रे की पेंटिंग्स पर आधारित प्रदर्शनी द पॉइटिक्स ऑफ द ऑर्डिनरी आयोजित की जा रही है। इस प्रदर्शनी में उनकी लगभग 23 पेंटिंग्स प्रदर्शित की गई हैं, जिनमें रोजमर्रा की साधारण चीजों को खास अंदाज में दिखाया गया है। पेंटिंग्स में फूलों, घर के इंटीरियर और प्राकृतिक दृश्यों को शांत और संवेदनशील शैली में उकेरा गया है। कलाकार ने साधारण जीवन के छोटे-छोटे पलों को अपनी कला के जरिए खूबसूरती से प्रस्तुत किया है। दो फरवरी से शुरू हुई यह प्रदर्शनी 14 मार्च तक जारी रहेगी। प्रवेश निशुल्क है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...