फूलों और ऑर्गेनिक गुलाल से खेली होली
मेरठ, मार्च 3 -- सरधना। केके पब्लिक स्कूल में सोमवार को होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल में शिक्षक, स्टाफ तथा कर्मचारियों ने आपस में फूलों और ऑर्गेनिक गुलाल से होली खेली। सभी ने एक-दूसरे के ऊपर फूल डाले तथा चेहरे पर गुलाल लगाया। स्कूल मैनेजर सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार, प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने सभी के साथ फूलों की होली खेली और पर्व की शुभकामनाएं दी। सभी शिक्षकों ने होली के गीतों पर ग्रुप नृत्य भी किया। स्कूल की ओर से गुझिया का वितरण करके सभी का मुंह मीठा कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.