कौशाम्बी, मार्च 2 -- संदीपन घाट के काजीपुर स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में होली अवकाश से पूर्व सोमवार को बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों के साथ त्योहार का उल्लासपूर्ण आयोजन किया। विद्यालय परिसर में पोस्टर प्रतियोगिता के साथ फूलों और अबीर की होली खेली गई। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रंगों के इस पर्व को सौहार्द और भाईचारे के संदेश के साथ मनाया। प्रधानाचार्य आरपी ओझा ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि पौराणिक मान्यता के अनुसार इसी दिन भक्त प्रह्लाद की रक्षा हुई और होलिका का दहन हुआ था। अगले दिन सभी लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं पर्यावरण के अनुकूल होली मनाने की सीख दी और सभी को पर्व की शुभकामनाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.