फूली विद्युत उपकेंद्र शुरू होने से कई गांवों को मिलेगी राहत
गाजीपुर, मई 27 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के फूली ग्राम पंचायत में बने नए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति व्यवस्था मजबूत हो गई है। उपकेंद्र पर 5-5 एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं तथा 33 हजार वोल्ट की लाइन भी चालू कर दी गई है। इससे क्षेत्र में लंबे समय से बनी लो-वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। नए उपकेंद्र के शुरू होने से दिलदारनगर विद्युत उपकेंद्र पर पड़ने वाला अतिरिक्त लोड भी कम हुआ है, जिससे आसपास के इलाकों की बिजली व्यवस्था में सुधार होगा। अवर अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि फूली उपकेंद्र से कुसी, पचोखर, फूली, शाहपुर, कंचनपुर, नाथूपुर, धनोता, रसूलपुर और शेरपुर सहित दर्जनों गांवों को सीधे निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा। स्थानीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.