रुद्रपुर, नवम्बर 23 -- रुद्रपुर। परिवहन विभाग ने शनिवार को अभियान चलाकर बिना हेलमेट पहनकर दोपहिया चलाने वालों 246 वाहनों के चालान किए। एआरटीओ प्रशासन मोहित कोठारी के बताया कि 246 में से ट्रिपल राइडिंग में 24 और नो पार्किंग में चार वाहनों के चालान किए गए। साथ ही 2.72 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। टीम में परिवहन उप निरीक्षक गोकुल सिंह, मनोज भंडारी, परिवहन सहायक निरीक्षक महेंद्र सिंह, गणेश जोशी, परिवहन आरक्षी रवि क्वीरा, डिंपल सिंह, गौरव खाती, प्रवर्तन चालक पूरन सिंह बिष्ट रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.