बहराइच, मार्च 28 -- पयागपुर। प्रसिद्ध बघेल झील पर स्थित फूलमती देवी माता मंदिर में शनिवार को कन्या भोज एवं भंडारे का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विधि-विधान से कन्या पूजन कर उन्हें भोज कराया गया। इसके बाद ​भंडारे में पयागपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भक्ति गीतों और माता के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। इस अवसर पर पुरुषोत्तम माहेश्वरी, ​गिरीश चंद्र चौबे, मुकेश शर्मा, रवि निषाद, मोनू रावत, ​बिरला पंडित, विनोद पांडेय, मनोज जायसवाल, ​बासु माहेश्वरी, हरेंद्र विक्रम सिंह, यशवंत तिवारी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...