लखीमपुरखीरी, मई 22 -- ऐंठापुर में आयोजित बाबा दीप सिंह जी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को फूलबेहड़ और फरधान की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में फूलबेहड़ की टीम ने फरधान को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। मैच के दौरान खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने जमकर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हड़ेला गुरुद्वारा से आए बाबा जरनैल सिंह रहे। इस अवसर पर आयोजन समिति के साथ ग्राम प्रधान दिलबाग सिंह, पूर्व प्रधान जसवंत सिंह, कुलवंत सिंह, गुरसहाब सिंह, सुखदेव सिंह, गुरजंट सिंह, कुलदीप सिंह, मनजिंदर सिंह, अमनदीप सिंह, अरविंदर सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...