फूलबाग में जुटेंगे 10 हजार से अधिक भाजपाई, निकलेगी ज्योति यात्रा
कानपुर, अक्टूबर 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। फूलबाग में बुधवार को 10 हजार से अधिक भाजपाई जुटेंगे। भाजपा की संकल्प सेवा ज्योति यात्रा के तहत आज फूलबाग चौराहे पर उत्तर, दक्षिण और ग्रामीण जिलों के कार्यकर्ताओं का संगमन होगा। यहां सुबह 11:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ता हाथों में ज्योति लेकर फूलबाग से पैदल मार्च करते हुए घंटाघर स्थित भारत माता प्रतिमा स्थल पहुंचेंगे। यहां ज्योति स्थापित की जाएगी। कार्यक्रम संयोजक एवं उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित और शिवांग मिश्र ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.