गंगापार, फरवरी 18 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से पूरे प्रदेश में प्रारंभ हो गई। प्रथम दिन हिंदी विषय की परीक्षा संपन्न हुई। फूलपुर क्षेत्र में 24 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट कक्षाओं की परीक्षाएं आयोजित हुई।हाईस्कूल की परीक्षा में सुबह से ही सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों की चहल-पहल देखने को मिली। छात्र समय से पहले ही प्रवेश द्वार पर पहुंच गए, वहीं कई अभिभावक भी बच्चों को छोड़ने केंद्रों तक आए। परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों के बाहर हल्की भीड़ का माहौल रहा।प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल तैनात रहें और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की गई। प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की...