गंगापार, मई 14 -- बुधवार शाम आई आंधी का नजारा दूसरे दिन व्यापक रूप से देखने को मिला। जगह जगह पेड़ गिरे पड़े हैं, कई स्थानों पर रास्ता बाधित हैं। टीन छप्पर उड़े पड़े हैं। ग्रामीण फिर से व्यवस्थित होने के प्रयास में जुटे हुए हैं। फूलपुर क्षेत्र बुधवार शाम तेज आंधी और हल्की फुल्की बारिश ने भीषण कोहराम मचा रखा हैं। फूलपुर के पश्चिमी रेलवे फाटक पर जाने वाले मार्ग पर पेड़ गिर गया जिससे दिनभर आवागमन बाधित रहा। फूलपुर-मुबारकपुर मार्ग, फूलपुर-सोरांव मार्ग, फूलपुर-बादशाहपुर मार्ग पर जगह जगह पेड़ जड़ सहित उखड़ गये हैं। सोरांव मार्ग के बाबूपुर स्थित मंदिर पूरी तरह से जमींदोज हो गया। दरियापुर गांव स्थित रामनवमी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की हनी प्रोसेसिंग यूनिट तेज आंधी, तूफान और बारिश की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई। यूनिट में लगे टीनशेड, मशीनों और अन्य उप...