फूलपुर में निकाली गई तिरंगा रैली
गंगापार, अगस्त 10 -- राजकीय महिला महाविद्यालय परासिनपुर, फूलपुर में तिरंगा रैली सोमवार को धूमधाम से निकाली गई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राजकुमार ने बताया कि सरकार के आदेश से सन् 2022 से ''हर घर तिरंगा अभियान'' कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष मनाया जा रहा है। इस वर्ष भी हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थी अपने घर तथा अपनी संस्था में आजादी का पर्व धूमधाम से मनाएं। रैली निकालने से पूर्व सभी लोगों ने समवेत स्वर में वंदे मातरम् का गायन किया। इस अवसर पर प्रो. विजय प्रकाश, प्रो. श्यामजी सोनकर, डॉ. गंगाराम, डॉ. स्मिता गौतम, डॉ. राज करन पटेल, डॉ रवि प्रकाश, डा.संतोष कुमार, डॉ. आरती उपाध्याय, डा.सरिता मिश्रा, मनोज कुमार पाल आदि रहे। यह भी पढ़ें- Har Ghar Tiranga 2026: तिरंगा फहराने से लेकर उतारने तक जानें सही नियम, ऐसे मिलेगा सर्टिफिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.