गंगापार, जून 20 -- नगर पंचायत फूलपुर में तीसरी मोहर्रम पर देर रात अलम का जुलूस निकाला गया। जिसमें काफ़ी भीड़ रही। नगर पंचायत फूलपुर में तीसरी मोहर्रम की रात लगभग नौ बजे मोहल्ला मुल्लाना से अलम का जुलूस निकाला गया। जुलूस कोहना होते हुए कैथाना मोहल्ला पहुंचा, जहां नौहाख्वानी और मातम किया गया। मातम के बाद जुलूस नई बस्ती पहुंचा,जहां से मिट्टी लेकर सभी मोहल्लों के परचम अपने-अपने स्थानों पर वापस पहुंचे। इसके बाद मिट्टी को इमाम चौक के बीच में रखकर फातेहा पढ़ी गई।हवेली मुल्लाना में प्रतिदिन इमाम हुसैन की शहादत की याद में मजलिस का आयोजन किया जा रहा है।जुलूस का नेतृत्व मोहर्रम कमेटी के बलागत हुसैन उर्फ बल्लन ने किया।इस यह भी पढ़ें- अलम और दुलदुल का निकला जुलूस, मातम दौरान प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी गई। जुलूस म...