फूलपुर में टोल प्लाजा की जमीन पर अवैध निर्माण जांच
प्रयागराज, सितम्बर 4 -- प्रयागराज। फूलपुर में टोल प्लाजा की जमीन पर अवैध निर्माण के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने डीएम मनीष कुमार वर्मा से इसकी शिकायत की है। डीएम ने मौके पर कब्जा हटाने के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता और एसडीएम फूलपुर को कार्रवाई के लिए लिखा है। बताया जा रहा है कि यहां पर भारत माला परियोजना के तहत यहां पर ग्रीन फील्ड कॉरिडोर बनाया जाना है। जिसके कारण किसी प्रकार का निर्माण नहीं होना चाहिए। इससे भविष्य में परियोजना पर असर पड़ सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.