गंगापार, मई 4 -- हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में जनपद के शीर्ष दस टॉपरों में स्थान बनाने वाली छात्राओं को विद्यालय ने सम्मानित किया व उनके संग रैली निकाली गई। जवाहर लाल इंटर कालेज ज्वालापुर की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की छात्राएं क्रमशः प्रियान्शी यादव, 95.33% व अलीशा मौर्या, 91.2% ने जिला की टॉपर सूची में नौवां स्थान प्राप्त किया था। इन छात्राओं को विद्यालय परिवार ने सोमवार को सम्मानित किया। प्रबंधक पंकज गुप्ता ने कहा कि ये छात्राएं अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा पुंज सरीखी है। संचालन प्रधानाचार्य विजय सिंह ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...