फूलपुर में कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
गंगापार, जून 8 -- करोड़ों की जमीन कौड़ियों के भाव बेच दी गई, बड़े ठेके और प्रोजेक्ट अडानी, अंबानी को सौंप दिए। इससे भी संतुष्टि नहीं मिली तो ग्रेट निकोबार द्वीप के जंगल को अडानी को दे दिए। जिसका कांग्रेस विरोध करती है। उक्त बातें तहसील फूलपुर में कांग्रेस द्वारा ग्रेट निकोबार प्रकरण में चलाये जा रहे हस्ताक्षर अभियान को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने कहीं। विधानसभा प्रभारी देवराज उपाध्याय ने कहा कि घरेलू कुकिंग गैस की कीमत Rs.29 रुपये बढ़ा दिया है जो गरीब जनता के लिए भार है। विशेष आमंत्रित सदस्य शरद उपाध्याय मुन्ना ने कहा कि आज किसानों के लिए खाद, बीज एवं बिजली की कीमतें आसमान छू रही हैं। जनता इस सरकार की तानाशाही रवाइयों को बर्दाश्त नहीं करने वाली है। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव सुनील पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में डा.जगत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.