फूलपुर में अधिवक्ताओं ने किया हंगामा
गंगापार, अप्रैल 18 -- फूलपुर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस उस समय हंगामे में बदल गया, जब अधिवक्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। नाराज अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए समाधान दिवस को ठप करा दिया और तहसील के सामने प्रयागराज-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। मौके पर एसीपी फूलपुर विवेक यादव और एसीपी थरवई अरुण पाराशर समेत पुलिस बल पहुंचा और अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास किया। बाद में समाधान कक्ष में प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच वार्ता हुई, जिसमें एसडीएम फूलपुर जूही प्रसाद, ट्रेनी आईपीएस ईश्वर लाल गुर्जर, फूलपुर एसीपी विवेक यादव , तहसीलदार फूलपुर एसीपी सहित कई अधिकारी एवं अधिवक्तागण मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता संग दुर्व्यवहार करने पर अधिवक्ताओं ने किया हंगामा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.