गंगापार, मार्च 15 -- बाबूगंज क्षेत्र स्थित इफको फ्लाइएश तालाब के किनारे बीते शुक्रवार सुबह एक युवक गंभीरावस्था में लहूलुहान अर्धनग्न अचेत हालत में मिला था। आज उसकी पहचान सरायममरेज थाना क्षेत्र के खानपुर डांडी गांव निवासी गिरधारी लाल पटेल का 34 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार पटेल के रूप में हुई। घटना स्थल इफको पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर होने के कारण ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल भी देखने को मिला। पिता गिरधारी लाल पटेल ने बताया कि दिलीप शहर के दारागंज स्थित बक्शी बांध पर चने का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। बताया कि वह होली के बाद 11 मार्च को दोबारा शहर में ठेला लगाने गया था। 12 मार्च को फोन संपर्क न होने पर परिजन उसके दारागंज स्थित कमरे पर पहुंचे, जहां कमरे का ताला खुला मिला और सामान बिखरा पड़ा था, जबकि दिलीप गायब था। अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.